कंपनी के बारे में

इंटरनेशनल लॉ फर्म बी 2 बी सेक्टर में रूस की सबसे बड़ी लॉ फर्मों में से एक है, जो कॉरपोरेट लॉ, टैक्स कंसल्टिंग और अदालतों में प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में सेवाओं के प्रावधान में विशेषज्ञता रखता है।

कंपनी का इतिहास 2001 में शुरू हुआ। पिछले कुछ वर्षों के दौरान कंपनी की वृद्धि 80% से अधिक हुई, नई परियोजनाओं, लेनदेनों और योग्य विशेषज्ञों के कर्मचारियों की संख्या बढ गई। 2009 में कंपनी का कार्यालय ओस्टोजेनका सड़क (राजधानी का ऐतिहासिक केंद्र) पर स्थानांतरित हो गया।

हमारी कंपनी का मुख्य मूल्य कर्मचारियों की एकजुट टीम है। आज कंपनी की टीम 50 से अधिक उच्च पेशेवर और कानून के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता वाले वकीलों को एकजुट करती है। हमारे विशेषज्ञों के पास कर कानून के क्षेत्र सहित गहन व्यावहारिक ज्ञान है, जो हमारे ग्राहकों को फ़ील्ड और डेस्क टैक्स ऑडिट को पूरी तरह से पारित करने को देता है। हम अपने कर्मचारियों पर गर्व करते हैं और कर्मचारियों को प्रेरित करनेवाले और जोड़नेवाले कॉरपोरेट कार्यक्रमों का आयोजन करके टीम भावना का समर्थन करते हैं।

कंपनी के प्रतिनिधि सम्मेलनों, सेमिनारों, प्रदर्शनियों और सेंट पीटर्सबर्ग में हर साल आयोजित किए गए इंटरनेशनल लीगल फोरम सहित बहुत कानूनी फोरमों में नियमित रूप से भाग लेते हुए कानूनी और व्यावसायिक समुदाय के जीवन में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

अच्छी तरह से आयोजित किया गया टीम का काम, कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए रणनीति पर कालेजी निर्णय लेना, मौजूदा प्रथाओं और पूर्व उदाहरणों का विश्लेषण, कानूनी संघर्षों का उपयोग करने की क्षमता हमारे वकीलों को काम के उच्चतम परिणाम प्राप्त करने को देता हैं।

तथ्य और आंकड़े

हमारी विशेषता यह है कि हमारे पास जटिल कानूनी समस्याओं को हल करने का वास्तविक अनुभव है।

  • हर महीने हमारी कंपनी न्याय मंत्रालय के साथ कई दर्जन गैर-लाभकारी संगठनों को तुरंत और इन्कारों के बिना पंजीकृत करती है, जो हमें लंबे समय तक रूस में गैर-लाभकारी और सार्वजनिक संगठनों के पंजीकरण में निर्विवाद नेता होने को देता है।
  • हम कई उद्योगों में आत्म-नियामक संगठन बनाने में विशेषज्ञ हैं और हमारे पास आत्म-नियामक संगठन सम्पूर्ण रूप से बनाने का व्यापक व्यावहारिक अनुभव है।
  • हमारे वकील हर महीने कानूनी संस्थाओं के कई सौ पुनर्गठनों में सहायता करते हैं। ठोस व्यावहारिक अनुभव हमें सभी जोखिमों को कम करने और पुनर्गठन के समय को घटाने को देता है।
  • हम हर महीने दर्जनों स्वैच्छिक परिसमापनों में सहायता करते और कानूनी संस्थाओं के स्वैच्छिक परिसमापन की प्रक्रिया में सभी जोखिमों को कम कर सकते हैं।
  • हमारे पास कारखानों, संयंत्रों, श्रृंखला कंपनियों और दुकानों के दिवालियापन की प्रक्रिया का समर्थन करने का व्यापक अनुभव है। दिवाला (दिवालियापन) के क्षेत्र में कानूनों का उत्कृष्ट ज्ञान हमें लेनदारों के हितों और एक समस्यावाले संगठन के मालिकों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करने को देता है। उन सभी दिवाला प्रक्रियाओं पर जिन का समर्थन हम ने किया कोई भागीदार या प्रबंधक सहायक देयता के लिए नहीं लाया गया।

हमारे ग्राहक

फिलहाल 500 से अधिक कंपनियां हमारे नियमित ग्राहक हैं। प्रत्येक ग्राहक और उनके अनुरोधों के लिए एक व्यक्तिगत दृष्टिकोण हमें दोनों बड़े और छोटे व्यवसायों के प्रतिनिधियों के साथ सफलतापूर्वक काम करने को देता है। जटिल कानूनी समस्याओं को हल करने के हमारे व्यापक अनुभव को देखते हुए, कई कानून फर्म,जो स्वयं कुछ सेवाएँ नहीं करते हैं,हमारी सेवाऔं का प्रयोग करते हैं और हम सीधे निष्पादक हैं। हम अपने सहयोगियों को महत्व देते हैं और वकीलों,कानूनी और लेखा कंपनियों के लिए सहयोग की विशेष शर्तों की पेशकश करते हैं।

हमारे काम की उच्च गुणवत्ता की सबसे अच्छी पुष्टि हमारे ग्राहकों और भागीदारों की सकारात्मक समीक्षाऍ हैं। विशेष रूप से, कंपनी ने जटिल कानूनी मुद्दों को सुलझाने में उसकी सहायता के लिए विषयक कानूनी फोरमों में वकीलों से सैकड़ों धन्यवाद प्राप्त किए। ग्राहकों के साथ संबंधों में हमारे निर्विवाद लाभों में से एक यह है कि हम किसी भी परिस्थिति में विशिष्ट कंपनियों के साथ सहयोग के तथ्य और शर्तों का खुलासा नहीं करते हैं।

हम अपने ग्राहकों के प्रति उनके विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवादी हैं, और हम सुधार और विकास करने की निरंतर आकांक्षा करते हुए उच्च स्तरीय गुणवत्ता की सेवाओं लगातार प्रदान करेंगे।



खबरें

Яндекс.Метрика